हमारी युवा पीढ़ी योग्य और जिम्मेदार है: राज्यमंत्री गौर

हमारी-युवा-पीढ़ी-योग्य-और-जिम्मेदार-है:-राज्यमंत्री-गौर

भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि ‘हमारी युवा पीढ़ी योग्य और जिम्मेदार है। युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति अटूट भक्ति भी है और दुनिया को जीतने का जोश भी है।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने नेहरू युवा केंद्र और भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित सीमावर्ती राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के समापन अवसर पर छात्रों को संबोधित कर रही थीं। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि निश्चित रूप से युवाओं की सोच, आपका चिंतन, आपका विचार, आपका दृष्टिकोण इस भारतवर्ष को नई दिशा देने का काम करता है, इसलिए आप अपने संस्कृति और परंपराओं के साथ देश की माटी से जुड़े रहें। यह वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केंद्र और भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा सीमावर्ती राज्यीय कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

 सीमावर्ती राज्यों की चुनौतियां भी बहुत होती है। कार्यक्रम में पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, राजस्थान और पंजाब से आए छात्रों ने अपने अनुभव भी मंच से साझा किए। इस दौरान भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, नेहरू युवा केंद्र की जिला अधिकारी श्रीमती निक्की राठौर, श्री प्रदीप देशमुख और विभिन्न राज्यों से आए छात्र मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भानपुरा में बिना लाइसेंस खाद बेचने वाले पर FIR, कृषि अधिकारी ने 110 बोरी SSP खाद जब्त की

    मंदसौर जिले के भानपुरा में किसानों के साथ धोखाधड़ी कर बिना लाइसेंस खाद बेचने का मामला सामने आया है। कृषि विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान बड़ी कार्रवाई…

    इंदौर बायपास पर 3 करोड़ की अवैध शराब जब्त, दो ट्रक पकड़े; DGGI और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई

    मध्य प्रदेश के इंदौर में अवैध शराब के कारोबार और टैक्स चोरी के खिलाफ DGGI और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात बायपास…