मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक श्रद्धेय गोलवलकर की जंयती पर किया पुण्य&स्मरण

मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव-ने-सरसंघचालक-श्रद्धेय-गोलवलकर-की-जंयती-पर-किया-पुण्य-स्मरण

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्रद्धेय माधवराव सदाशिव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की 119वीं जयंती के अवसर पर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरुजी ने अपना संपूर्ण जीवन एकता, अखंडता एवं जन-जन में राष्ट्रभक्ति के संचार के लिए समर्पित कर दिया। वे त्याग, तपस्या और अतुलनीय समर्पण के प्रतिबिंब थे। गुरु गोलवलकर का व्यक्तित्व सदैव देशवासियों को मां भारती की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उल्लेखनीय है कि माधवराव सदाशिव गोलवलकर जी का जन्म 19 फरवरी 1906 को नागपुर में हुआ था।

  • Related Posts

    प्रयागराज महाकुंभ में रेलवे ने दोगुनी संख्या में यात्री ट्रेनों का संचालन किया, जिससे श्रद्धालुओं सहायता मिली

    जबलपुर  प्रयागराज महाकुंभ के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) ने भारी यात्री दबाव के मध्य ट्रेनों को निर्धारित समय पर संचालित करने जोर दिया। इस समयबद्धता से रेलपथ पर अतिरिक्त…

    चंद्र ग्रहण आज, करीब साढ़े तीन घंटे तक चलेगा, इन देशों में दिखाई देगा ग्रहण

    उज्जैन खगोलीय गणना के अनुसार आज साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। वर्ष 2025 में चार ग्रहण होंगे। इनमें दो चंद्र…