बस और ऑटो की टक्कर से दुर्घटना में घायल मरीजो से जिला अस्पताल पहुंच कलेक्टर व एसपी ने जानी कुशलक्षेम

अनूपपुर
अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम- अमरकंटक मार्ग स्थित किरर घाट के पास बस एवं ऑटो के आपसी भिड़ंत में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हुई है, प्रशासन की तत्परता से दुर्घटना में घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाकर उपचार प्रारंभ किया गया। जहां कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने तत्काल पहुंच मरीजों एवं उनके परिजनों के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता दिखाते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान कलेक्टर ने घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा चिकित्सकीय और पैरामेडिकल स्टाफ को मौके पर दिये। कलेक्टर ने अधिकारियों को मृतकों एवं घायल मरीजों के परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर के निर्देश पर मृतकों एवं घायलों के परिजनों को रेडक्रास मद से तात्कालिक सहायता राशि भी प्रदान की गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय, तहसीलदार श्री अनुपम पाण्डेय, थाना प्रभारी कोतवाली श्री अरविन्द जैन सहित प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जीतू पटवारी का बड़ा आरोप, मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री के बीच अंदरूनी खींचतान का दावा

    पीसीसी चीफ बोले—दोनों नेता एक-दूसरे को पद से हटाने की तैयारी में जुटे इंदौर। मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस…

    पीथमपुर में कालका मंदिर से सेक्टर-2 जाने वाला मार्ग बना हादसों का स्पॉट, झाड़ियों और गड्ढों से बढ़ा खतरा

    चार ब्लाइंड स्पॉट बनने का दावा, दुर्घटनाओं के साथ चोरी और छीना-झपटी की आशंका पीथमपुर। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में राऊ बायपास से कालका मंदिर होते हुए सेक्टर-2 की ओर जाने…