भोपाल मौसम केंद्र में माइक्रोवेव रेडियोमीटर और विंड प्रोफाइल लगने से मिलेगा मौसम का सटीक पूर्वानुमान

भोपाल

अब मौसम के पूर्वानुमान की और सटीक जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए भोपाल मौसम केंद्र में माइक्रोवेव रेडियोमीटर और विंड प्रोफाइल लगाई जाएगी। इससे वायुमंडल में आर्द्रता, तापमान की जानकारी और अधिक आंधी,तूफान और हवा की चाल की पूर्व और सटीक जानकारी मिल सकेगी। इन दोनों डिवाइस के लिए प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय मौसम विभाग को भेजा गया है।

क्या है माइक्रोवेव रेडियोमीटर
यह एक ऐसा उपकरण है जो माइक्रोवेव तरंगों (0.3-300 गीगाहर्ट्ज़ की आवृत्ति) पर उत्सर्जित ऊर्जा को मापता है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोगों में किया जाता है, जैसे कि मौसम पूर्वानुमान, जलवायु निगरानी, रेडियो खगोल विज्ञान और रिमोट सेंसिंग आदि।

अभी जीपीएस से लेते हैं जानकारी
माइक्रोवेव रेडियोमीटर डिवाइस जमीन से सात से दस किमी ऊंचाई तक आर्द्रता, तापमान की जानकारी देती है। इससे तापमान और नमी की स्थिति का अनुमान और सटीकता से होगा। अभी जीपीएस,सेटेलाइट के जरिए यह जानकारी मिलती है।

पूर्वानुमानों को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है काम
मौसम विभाग द्वारा लगातार पूर्वानुमानों को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए आर्बर्जेवेशन नेटवर्क को अपडेट करने के साथ ही कई तरह के कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में माइक्रोवेव रेडियोमीटर लगाने की भी तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है, मंजूरी के बाद इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

    भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…