जल संसाधन मंत्री सिलावट ने भारत रत्न डॉ. विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण किया

भोपाल
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने शनिवार को भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय, चंबल-बेतवा कछार, भोपाल के प्रांगण में किया। इस अवसर पर प्रमुख अभियंता श्री विनोद कुमार देवड़ा सहित विभाग के अभियंताओं और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम में डॉ. विश्वेश्वरैया के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला गया। डॉ. विश्वेश्वरैया भारत के महान सपूत और अभियांत्रिकी क्षेत्र के महापुरूष थे, जिन्होंने कृष्णराज सागर बांध, स्वचालित फ्लड गेट सिस्टम और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) की स्थापना जैसे कार्यों से देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया। उनकी अनुशासित जीवनशैली और “समय ही धन है” का सिद्धांत आज भी प्रेरणा देता है। इस अवसर पर सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…

    मुरैना में स्कूली वाहनों पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, 40 से अधिक वाहन जांचे; 50 हजार रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला

    सुबह 7 बजे वैरियर चौराहे पर शुरू हुई जांच मुरैना में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मंगलवार सुबह करीब 7…