तेंदू पत्ता तोड़ाई और सँग्रह का कार्य चल रहा युद्ध स्तर पर : बनमण्डलाधिकारी सिंगरौली

सिंगरौली
इस वन मंडल / जिला यूनियन सिंगरौली अंतर्गत तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2025 में 173620.000 मानक बोरा का लक्ष्य संघ मुख्यालय भोपाल द्वारा निर्धारित किया गया है जिसकी प्राप्ति हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है एवं उक्त लक्ष्य की प्राप्ति हेतु इस कार्यालय द्वारा पर्यवेक्षण अधिकारी / नोडल अधिकारियों की 75 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में नियुक्ति की गयी है एवं 874 संग्रहण केन्द्र संचालित है जिसमें फड़मुंशियों को नियक्ति की जा चुकी हैं।
वर्ष 2025 में तेन्दूपत्ता की दर 400 रूपय प्रति सैकड़ा शासन द्वारा निर्धारित है।
अच्छी गुणवत्ता के संग्रहण हेतु समिति स्तर पर फ्लैक्स एवं बैनर तथा व्यापाक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया है कि 50 पत्ते की गड्डी होनी चाहिए एवं माता दाग व कटे-फटे पत्ते नही होने चाहिए और अच्छी गुणवत्ता के पत्ते बीड़ी बनाने योग्य होना चाहिए। सभी संग्राहकों से अपेक्षा की जाती है की अच्छी गुणवत्ता एवं मानक आकार के पत्तों का संग्रहण करेंगे ।

  • Related Posts

    प्रतिभा,परिश्रम,संकल्प से भारत निर्माण में योगदान दें विद्यार्थी

    —सीएम ने शरद उत्सव में विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद,सहभागी छात्र को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को…

    सद्भावना,सकारात्मकता,सत्कर्म का मोहन संदेश

    —जामली के गायत्री धाम में मुख्यमंत्री ने किया योगाभ्यास,आध्यात्मिक चेतना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जीवन का वास्तविक उद्देश्य सकारात्मक सोच,…