मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खगोल वैज्ञानिक डॉ. नार्लीकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक डॉ. जयंत नार्लीकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया” एक्स” पर कहा कि डॉ.नार्लीकर का निधन वैज्ञानिक जगत के लिए बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. नार्लीकर की ख्याति मात्र वैज्ञानिक नहीं बल्कि एक संस्थान के रूप में थी। उन्होंने युवाओं के बौद्धिक भविष्य के लिए शिक्षण एवं नवाचार के केंद्र स्थापित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. नार्लीकर ने विज्ञान को आम नागरिकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजन को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

  • Related Posts

    गुना में एसपी कार्यालय में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, जमीन विवाद और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    घर में तोड़फोड़ और 2.40 लाख रुपये लूटने का आरोप गुना के कैंट थाना क्षेत्र के विलास गांव में घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और नकदी लूटने का मामला सामने…

    भानपुरा में बिना लाइसेंस खाद बेचने वाले पर FIR, कृषि अधिकारी ने 110 बोरी SSP खाद जब्त की

    मंदसौर जिले के भानपुरा में किसानों के साथ धोखाधड़ी कर बिना लाइसेंस खाद बेचने का मामला सामने आया है। कृषि विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान बड़ी कार्रवाई…