पचमढ़ी सिल्क-टेक पार्क को प्रोजेक्ट मोड में विकसित किया जाए : राज्य मंत्री जायसवाल

भोपाल

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा है कि पचमढ़ी सिल्क टेक पार्क को प्रोजेक्ट मोड में विकसित करने की आवश्यकता है। मंत्री जायसवाल सिल्क-टेक पार्क पचमढ़ी का भ्रमण कर रहे थे। उन्होंने प्राकृतिक सिल्क शोरूम व मूंगा रेशम उत्पादन की गतिविधियों और प्रदेश के एकमात्र रेशम बीज उत्पादन केन्द्र की गतिविधियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री नगरीय प्रशासन एवं आवास श्रीमती प्रतिमा बागरी और राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती राधारानी सिंह ने भी रेशम केन्द्र तथा प्राकृत शोरूम पचमढ़ी का भ्रमण किया। पचमढ़ी प्रदेश का एकमात्र केन्द्र है जहां चारों प्रकार का रेशम होता है।

मंत्री जायसवाल ने बिक्री बढ़ाने के लिए प्राकृत सिल्क शोरूम को फॉरेस्ट के टूरिज्म सर्किट से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेशम उद्योग को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से पचमढ़ी रेशम केंद्र को और अधिक विकसित करने के निर्देश दिए हैं जिससे पचमढ़ी का रेशम देशभर में जाना जाये। केन्द्र के विकसित होने से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

 

  • Related Posts

    भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, लूट के लिए सोने का दांत तक उखाड़ ले गए बदमाश; इलाके में सनसनी

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वाजपेयी नगर मल्टी स्थित फ्लैट में रहने वाली 75 वर्षीय कलरी…

    रिटायरमेंट से पहले विवादों में डीजीपी कैलाश मकवाना, हार्टफुलनेस एमओयू पर उठे सवाल

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय और हार्टफुलनेस संस्थान के बीच हुए एक समझौते को लेकर प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य के डीजीपी कैलाश मकवाना…