गुमशुदा युवती को रामनगर पुलिस ने सकुशल किया बरामद

अनूपपुर
थाना रामनगर क्षेत्र के आमाडांड निवासी श्री रामखेलावन (काल्पनिक नाम) की 22 वर्षीय पुत्री कु. रानी (काल्पनिक नाम) के गुम हो जाने की रिपोर्ट विगत माह दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रामनगर में गुम इंसान क्रमांक 22/25 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई थी।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 05 जून 2025 को युवती को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। युवती को आवश्यक कार्यवाही उपरांत परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

  इस सफलता में थाना प्रभारी रामनगर एवं प्रधान आरक्षक विनोद मिंज की विशेष भूमिका रही है ।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…