तहसील कार्यालय में नहीं हुई सुनवाई तो पूर्व MLA की पत्नी ने खुद पर डाला केरोसिन

कटनी

 कटनी एक बड़ी खबर सामने आई है.  जिले के बड़वारा तहसील में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बड़वारा से कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की पत्नी रंजीता सिंह ने तहसील कार्यालय में आत्मदाह करने का प्रयास किया. जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से हादसा टल गया. घटना की जानकारी लगते ही बड़वारा पुलिस तहसील कार्यालय पहुंच गई. मामले पर रंजीता सिंह ने नायब तहसीलदार पर पक्षपात रवैया का आरोप लगाया है.

पूर्व विधायक की पत्नी रंजीता सिंह ने कहा कि उनका जमीन का मामला विलायत कला में पिछले छह महीने से तहसील में चल रहा है. लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. नायब तहसीलदार मैडम कोई सुनवाई नहीं कर रही है और आज न्याय के लिए यहां आई लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होने से अपने ऊपर केरोसिन डाल ली.

‘…जवाबदारी मैडम की होगी’

यदि उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तो यही तहसील में आत्महत्या कर लेंगी. जिसकी जवाबदारी मैडम की होगी. उन्हें आश्वासन दिया गया है कि एक हफ्ते में उनकी जमीन पर कार्रवाई हो जाएगी और उनकी जमीन उन्हें सौंप दी जाएगी.

जानें क्या बोले एसडीओपी

एसडीओपी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि पूर्व विधायक की पत्नी ने न्याय न मिलने के कारण आत्महत्या करने के लिए केरोसिन डाला है. उन्होंने अनुरोध किया है कि उन्हें 7 दिन का समय दिया है कि नाजायज कब्जाधारी व्यक्ति को तहसीलदार कब्जा हटाने के लिए लिखकर देंगे तो आदेशानुसार वह कार्रवाई करेंगे.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…