किसानों के साथ सात करोड़ की ठगी करने वाला इनामी कल्याण यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

ग्वालियर

ग्वालियर कृषि उपज मंडी ग्वालियर में किसानों के साथ सात करोड़ की ठगी करने वाला इनामी आरोपी कल्याण यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उस पर दस हजार रुपये का इनाम रखा गया था। आरोपी को पुलिस ने रजिस्ट्रार दफ्तर से पकड़ा।

ग्वालियर की लक्ष्मी गंज मंडी में किसानों के साथ धान की फसल की खरीदकर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कल्याण सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया आरोपी की संस्था ने मंडी कर्मचारियों की सांठ गांठ से 7 करोड़ से अधिक की ठगी की थी। जिस पर मंडी सचिव आलोक कुमार वर्मा ने जनकगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। सभी आरोपियों पर चार जून को एसएसपी धर्मवीर सिंह ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था आरोपी कल्याण सिंह कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री लाखन सिंह का रिश्ते में भांजा बताया गया है।

वर्तमान मंडी सचिव ने मंडी व्यापारियों से किसानों ने धान की खरीद कर उसकी राशि हड़पने की शिकायत पुलिस से की थी, जिसको लेकर दुर्गा देवी ट्रेडिंग कंपनी की कल्याण सिंह यादव, जय गुरुदेव ट्रेडिंग कंपनी के नरेश रावत, द्वारकाधीश ट्रेडिंग कंपनी के भूपेंद्र सिंह एवं मंडी कर्मचारी कदम सिंह जाटव, महेश कौशल, अमित गुप्ता, सूची गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस पर से पुलिस द्वारा कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…