नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा, मैरिज गार्डन में करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत

नरसिंहपुर
 मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मैरिज गार्डन के सामने करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हैं। इस हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।दरअसल, पूरी घटना गाडरवारा क्षेत्र की है। यहां श्री पैलेज मैरिज गार्डन के सामने अचानक बिजली की चपेट में कुछ लोग आ गए। हादसे के बाद 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा। जहां सभी का इलाज जारी है।

सभी मृतक और घायल गाडरवारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।  फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…