भोपाल मंडल ने समर सीजन में दो माह में यात्री यातायात से कमाए 160 करोड़

भोपाल 

भोपाल मंडल रेल द्वारा यात्री सेवाओं के सतत विस्तार एवं संचालन में दक्षता के चलते वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रारंभिक दो माह अप्रैल एवं मई 2025 के दौरान उल्लेखनीय यात्री राजस्व अर्जित किया गया है।

कुल 160 करोड़ 25 लाख रुपये का ऑरिजनेटिंग राजस्व

इस अवधि में मंडल ने आरक्षित एवं अनारक्षित श्रेणियों के 70 लाख 59 हजार यात्रियों के माध्यम से कुल 160 करोड़ 25 लाख रुपये का ऑरिजनेटिंग राजस्व प्राप्त किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाओं को अमल में लाया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या और राजस्व वृद्धि, मंडल की योजनाबद्ध रणनीतियों का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि भोपाल रेल मंडल में यात्री यातायात बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों में भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन, अधिक मांग वाली ट्रेनों की संचालन अवधि का विस्तार, ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर प्रतीक्षा सूची को कम करने की पहल, चयनित स्टेशनों पर मिलने वाले प्रायोगिक ठहराव की अवधि का विस्तार और अधोसंरचना सुधार कार्यों की गति बढ़ाकर गाड़ियों की रफ्तार में वृद्धि एवं समयपालन में सुधार शामिल हैं।

भोपाल मंडल में यात्री यातायात बढ़ाने हेतु किए गए प्रमुख प्रयास

भोपाल मण्डल में यात्री सुविधाओ को देखते हुए इन सुविधाओं में विस्तार किया गया है, जिसमें भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन, अधिक मांग वाली ट्रेनों की संचालन अवधि का विस्तार, ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर प्रतीक्षा सूची को कम करने की पहल, चयनित स्टेशनों पर मिलने वाले प्रायोगिक ठहराव की अवधि का विस्तार, अधोसंरचना सुधार कार्यों की गति बढ़ाकर गाड़ियों की रफ्तार में वृद्धि एवं समयपालन में सुधार किया गया है।  भोपाल मंडल रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं राजस्व में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने हेतु भविष्य में भी इसी प्रकार प्रयास जारी रहेंगे।

 

  • Related Posts

    भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, लूट के लिए सोने का दांत तक उखाड़ ले गए बदमाश; इलाके में सनसनी

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वाजपेयी नगर मल्टी स्थित फ्लैट में रहने वाली 75 वर्षीय कलरी…

    रिटायरमेंट से पहले विवादों में डीजीपी कैलाश मकवाना, हार्टफुलनेस एमओयू पर उठे सवाल

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय और हार्टफुलनेस संस्थान के बीच हुए एक समझौते को लेकर प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य के डीजीपी कैलाश मकवाना…