प्रदेश में हमारे शिक्षक प्रणाली का ट्रायल क्रियान्वयन 30 जून तक

भोपाल 
स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा से जुड़ी विभिन्न प्रकार की शासकीय प्रक्रियाओं के पारदर्शी रूप से संचालन के लिये एजुकेशन पोर्टल 3.0 का विकास किया है। इस पोर्टल पर शिक्षकों की सुविधा के लिये “हमारे शिक्षक ई-गवर्नेंस” प्लेटफार्म विकसित किया गया है। अब शिक्षा विभाग से जुड़े सभी लोकसेवकों का सर्विस रिकार्ड इस प्लेटफार्म के माध्यम से संधारित किया जाएगा। विभाग हमारे शिक्षक प्लेटफार्म पर शिक्षकों को कई सुविधाएं चरणबद्ध रूप से उपलब्ध करायेगा।

शिक्षकों की ई-अटेंडेंस प्रणाली
हमारे शिक्षक डिजिटल प्रणाली का क्रियान्वयन ट्रायल परीक्षण के रूप में प्रदेश भर में 23 जून से शुरू हो गया है‍यह ट्रायल राउण्ड 30 जून तक किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में ई-अटेंडेंस प्रणाली को अभिक्रमित करते हुए एक जुलाई से इसका वास्तविक क्रियान्वयन प्रारंभ हो जायेगा। हमारे शिक्षक प्रणाली के माध्यम से आने वाले समय में शासकीय सेवकों के स्वत्वों से संबंधित आवेदन इस प्लेटफार्म के माध्यम से प्रस्तुत करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसी के बाद उनके हितलाभ संबंधित जानकारी का संधारण तथा व्यक्तिगत लाभ और स्वत्वों आदि के भुगतान का क्रियान्वन भी किया जाएगा।

इस प्लेटफार्म पर अवकाश स्वीकृति एवं अवकाश लेखों का संधारण, क्रमोन्नति एवं समयमान वेतन का लाभ, वेतन वृद्धि लाभ, परिवीक्षा अवधि, शिक्षकों की प्रशिक्षण की उपस्थिति संधारित कर पात्रता अनुसार अवकाश सुरक्षित करना तथा पेंशन स्वत्वों आदि का भुगतान संधारित कर निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। जिन स्कूलों में कार्यरत समस्त शिक्षक नियमित रूप से हमारे शिक्षक प्रणाली के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करेंगे उन स्कूलों का निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारी द्वारा अनुमति उपरांत ही किया जा सकेगा। जो शिक्षक डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करेंगे ऐसे सभी शिक्षकों के सेवा अभिलेख में इस तथ्य को विशेष उपलब्धि के रूप में दर्ज किया जाएगा। भविष्य में ऐसे स्कूलों तथा शिक्षकों के लिये सेवा काल में विशेष प्रावधान किये जायेंगे। शासकीय सेवक द्वारा हमारे शिक्षक प्रणाली एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है।

हमारे शिक्षक प्रणाली में शिक्षकगण स्कूल में उपस्थिति के अलावा प्रशिक्षण में भी रहने के बाद इस प्लेटफार्म पर उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन स्कूल प्रारंभ होने के निर्धारित समय के एक घंटे तक उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। स्कूल बंद होने के समय से आधे घंटे पूर्व से स्कूल से वापसी की उपस्थिति दर्ज की जा सकेगी। स्कूल में शिक्षकों को पाली का समय चुनने का विकल्प भी दिया गया है। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात उपस्थिति दर्ज करने पर अर्द्धदिवस का अकास्मिक अवकाश दर्ज किया जाएगा। इस आदेश के संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी लोकसेवक ऑनबोर्ड होकर स्कूल में हमारे शिक्षक प्रणाली पर अवकाश और उपस्थिति दर्ज किया जाना सुनिश्चित कर रहे हैं।

 

  • Related Posts

    MP IAS Transfer: जनवरी 2027 से पहले मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल संभव, कई कलेक्टरों की बदल सकती है जिम्मेदारी

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मोहन यादव सरकार जनवरी 2027 से पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा…

    ग्वालियर में बीच सड़क पर दबंगई, कार रोककर लाठी-डंडों से की तोड़फोड़; युवक को दी जान से मारने की धमकी

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी चौराहे पर युवकों ने सरेराह एक कार को…