मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का खंडवा में “वाटरशेड सम्मेलन” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर संदेश के रूप में प्राप्त आशीर्वाद के लिए आभार माना है। प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक 3 माह के जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में 90 दिन संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” का सफलता के साथ समापन हुआ है। हालांकि यह अभियान भिन्न स्वरूप में जारी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान को जन आंदोलन बनते देखना एक सुखद अनुभूति है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के समस्त नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए उनके द्वारा दिए गए विशेष संदेश पर आभार माना है।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…