शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय को दो और विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालन की मिली अनुमति

शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय को दो और विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालन की मिली अनुमति

शासकीय होम्योपैथिक कॉलेज में दो नए पीजी पाठ्यक्रमों को मिली मंज़ूरी

होम्योपैथिक चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा, शासकीय कॉलेज में दो और पीजी कोर्स शुरू होंगे

शासकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय को मिली दो नए विषयों में पीजी पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति

अब 9 विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम होंगे संचालित

भोपाल

शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय भोपाल को केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने दो विषयों डर्मेटोलॉजी एवं कम्युनिटी मेडिसिन में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति प्रदान की है।

ज्ञातव्य है कि इससे पहले शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में 7 विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित हैं। महाविद्यालय में प्रैक्टिस ऑफ मेडिसिन, पेडियाट्रिक, सायकियाट्री, फार्मेसी, मटेरिया मेडिका, आर्गेनन ऑफ मेडिसिन एवं रिपर्टरी में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पूर्व से संचालित हैं। शिक्षण सत्र 2025-26 से त्वचा रोग (डर्मेटोलॉजी) एवं कम्युनिटी मेडिसिन विषयों में भी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित होंगे। अब महाविद्यालय को कुल 9 विषयों में स्नाकोत्तर पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति प्राप्त हो गई है।

उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार के नेतृत्व में आयुष विभाग सतत् गुणवत्तापूर्ण आयुष चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है।

 

  • Related Posts

    किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, एलिवेटेड रोड से बदलेगी उज्जैन की तस्वीर

    चिमनगंज अनाज मंडी में किसानों को किया संबोधित, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का भी किया जिक्र उज्जैन की चिमनगंज अनाज मंडी में किसान सम्मान निधि योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम…

    राजगढ़ के माचलपुर में भीषण सड़क हादसा: 24 वर्षीय कृष्णपाल की मौत, साथी गंभीर घायल

    By: Ravindra Singh राजगढ़ जिले के माचलपुर क्षेत्र में गोघटपुर स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय कृष्णपाल सिंह चौहान की जान चली गई। हनुमान मंदिर और…