अनुपम अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश मीडिया प्रभारी

भोपाल। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा मध्यप्रदेश इकाई के मीडिया संचालन की जिम्मेदारी अब वरिष्ठ समाजसेवी अनुपम अग्रवाल को सौंपी गई है। उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के निर्देश पर तथा मध्यप्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर अग्रवाल की अनुशंसा पर सौंपा गया है। इसके साथ ही श्री अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर औपचारिक रूप से मनोनीत कर दिया गया है।

कार्यक्रम में जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि अनुपम अग्रवाल की सक्रियता, कर्मठता और संगठनात्मक प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। संस्था को विश्वास है कि श्री अग्रवाल अपने अनुभव, संचार कौशल और समाजसेवा की भावना से सम्मेलन के कार्यों को मीडिया में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेंगे।

नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एक राष्ट्रव्यापी संगठन है, जो देशभर में अग्रवाल समाज को एकजुट करने, सेवा कार्यों को संचालित करने तथा युवा और महिला मंडलों को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। ऐसे संगठन में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, और श्री अनुपम अग्रवाल इस भूमिका का उत्तम निर्वहन करेंगे।

श्री अग्रवाल की नियुक्ति पर समाज के अनेक वरिष्ठजनों, युवाओं तथा विभिन्न संगठनों से जुड़े अग्रवाल समाज के सदस्यों ने बधाइयां प्रेषित की हैं। सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत संदेशों के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

संस्था को उम्मीद है कि श्री अग्रवाल पूरे प्रदेश में सम्मेलन के कार्यों को सशक्त मीडिया कवरेज प्रदान करेंगे तथा समाज के उत्थान में मीडिया के माध्यम से अहम भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर अग्रवाल ने विश्वास जताया कि अनुपम अग्रवाल अपने नए दायित्व को ईमानदारी और समर्पण से निभाएंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…