वृक्षारोपण महाअभियान में सभी सहभागिता करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

वृक्षारोपण महाअभियान में सभी सहभागिता करें : उप मुख्यमंत्री  शुक्ल
हर हाथ लगाए एक पौधा: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की जनभागीदारी की अपील

हरियाली महोत्सव में एक पेड़ माँ के नाम अभियान में एमसीयू रीवा परिसर में किया पौधारोपण

रीवा 

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि धरती का श्रृंगार वृक्ष हैं। वृक्षारोपण के महाअभियान में सभी अपनी सहभागिता निभायें तथा रीवा को हराभरा और सुंदर बनाने में योगदान दें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हरियाली महोत्सव में एक पेड़ माँ के नाम अभियान में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रीवा परिसर में दुर्लभ तमाल का पौधा रोपा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कमिश्नर रीवा संभाग श्री बीएस जामोद, संस्कृति कर्मी, साहित्यकार, पत्रकार, विद्वतजन एवं छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने वृक्षारोपण किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान में रीवा शहर के चयनित स्थलों व सड़क के किनारे डेढ़ लाख पौधे लगाये जायेंगे। पीटीएस, वेटनरी कालेज तथा इंजीनियरिंग कालेज की भूमि में वृहद वृक्षारोपण होगा। उन्होंने कहा कि सघन वृक्षारोपण से रीवा वृक्षों से अच्छादित हरीतिमा युक्त शहर होगा। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी का आहवान किया कि वृक्षारोपण में सहयोगी बनें। उप मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिये आयोजक श्री जयराम शुक्ल को साधुवाद दिया।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि 15 सितम्बर तक रीवा शहर में डेढ़ लाख पौधे लगाये जायेंगे। शहरी क्षेत्र में विभिन्न संगठनों व आमजनों ने पेड़ दान किये हैं जिन्हें चिन्हित स्थलों में रोपा जा रहा है। मुनगा के एक लाख पौधे लगाये जा रहे हैं। वन विभाग भी 3 लाख 50 हजार पौधे लगा रहा है।

  • Related Posts

    जीतू पटवारी का बड़ा आरोप, मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री के बीच अंदरूनी खींचतान का दावा

    पीसीसी चीफ बोले—दोनों नेता एक-दूसरे को पद से हटाने की तैयारी में जुटे इंदौर। मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस…

    पीथमपुर में कालका मंदिर से सेक्टर-2 जाने वाला मार्ग बना हादसों का स्पॉट, झाड़ियों और गड्ढों से बढ़ा खतरा

    चार ब्लाइंड स्पॉट बनने का दावा, दुर्घटनाओं के साथ चोरी और छीना-झपटी की आशंका पीथमपुर। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में राऊ बायपास से कालका मंदिर होते हुए सेक्टर-2 की ओर जाने…