तवा डैम के तीन गेट खोले गए, निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा

इटारसी

नर्मदापुरम क्षेत्र में इन दिनों मानसून मेहरबान है। झमाझम बारिश से नदी-नालों में उफान आ गया है। इटारसी में तवा बांध के तीनों गेट खोल दिये गए हैं। कैचमेंट एरिया में जारी लगातार तेज वर्षा के कारण शुक्रवार शाम तवा बांध के तीन गेट खोले गए हैं। इस मानसून में यह पहला मौका है जब बांध से पानी छोड़ा जा रहा है।

    बांध के तीन गेट को शाम 4:30 बजे के बाद खोलकर तवा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।
    अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार दोपहर तक बांध के कैचमेंट एरिया में इनफ्लो बढ़ रहा था।
    गवर्निंग लेबल को देखते हुए बांध प्रबंधन ने पहले ही गेट खोलने का निर्णय कर लिया था।
    तवा का वर्तमान जल स्तर 1159.80 फीट होने पर गेट खोलकर 14802 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
    31 जुलाई तक बांध में 1158 फीट जलस्तर नियंत्रित रखना है।
    इससे ज्यादा भराव होने पर गेट खोलकर अतिरिक्त पानी निकाला जा रहा है।

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

कार्यपालन यंत्री तवा परियोजना ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे में कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। तवा बांध के जल संग्रहण क्षेत्र पचमढ़ी, मटकुली एवं सीमावर्ती जिलों में हो रही निरंतर वर्षा से बांध में जल की बढ़ती आवक को देखते हुए बांध के 3 गेट को 3-3 फीट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए तवा एवं नर्मदा तटीय इलाकों में बसे गांव में अलर्ट जारी किया है।

  • Related Posts

    ग्वालियर में दारुल कुरआन मदरसे की जमीन पर उठे सवाल, ‘मस्जिद नजूल’ एंट्री की होगी जांच

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को रेस्क्यू किए जाने के बाद अब AG ऑफिस परिसर के पास स्थित मस्जिद और मदरसे की जमीन को लेकर…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…