मंत्री डॉ. विजय शाह ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

गौरव का प्रतीक है ‘हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा’ अभियान

भोपाल
जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं है। मंत्री डॉ. शाह ने प्रदेशवासियों से आजादी का अमृत महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाने और ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान और कार्यालयों पर तिरंगा फहराने का आहवान किया है।

मंत्री डॉ. शाह ने कहा है कि ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान नागरिकों में देश भक्ति की भावना को प्रबल बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से नजदीकी शासकीय स्कूलों और कार्यालयों में आयोजित ध्वजारोहण आयोजनों में अवश्य शामिल होने की अपील की।

 

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…