पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा प्रदेश की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में ला रही है क्रांतिकारी बदलाव: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

एयर एम्बुलेंस सेवा से रीवा निवासी लवकुश दुबे को समय पर मिला जीवनदायक उपचार

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा प्रदेश की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। यह सेवा बहुमूल्य समय की बचत कर गंभीर रूप से बीमार मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधाओं तक त्वरित पहुँच प्रदान कर रही है। आपदा, दुर्घटना या अचानक बिगड़ी स्वास्थ्य स्थिति में यह सेवा मरीज और उपचार के बीच की दूरी को कम करते हुए जीवन रक्षा में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के साथ इस तरह की जीवन रक्षक सेवाओं का सशक्त नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। उन्होंने रीवा निवासी मरीज श्री लवकुश दुबे ज़िन्हें उन्नत उपचार के लिए भोपाल एयरलिफ्ट किया गया, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

रीवा निवासी श्री लवकुश दुबे (55 वर्ष) को ब्रेन हेमरेज और अत्यधिक रक्तचाप की गंभीर स्थिति में तत्काल उच्च स्तरीय इलाज की आवश्यकता थी। उन्हें पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से रीवा से आयुष्मान एम्पेनल्ड चिरायु हॉस्पिटल, भोपाल सफलतापूर्वक एयर-लिफ्ट किया गया। समय पर मिले उपचार से उनकी जान बचाई जा सकी। एयर एम्बुलेंस सेवा सड़क दुर्घटना, औद्योगिक हादसे, प्राकृतिक आपदा और अन्य आपात स्थितियों में राज्य के भीतर और बाहर मरीजों को सुरक्षित व त्वरित हवाई परिवहन उपलब्ध कराती है। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए राज्य के भीतर और बाहर सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज के लिये निःशुल्क सेवा उपलब्ध है। ग़ैर आयुष्मान कार्ड नागरिकों को राज्य के भीतर सरकारी अस्पतालों तक निःशुल्क सेवा तथा राज्य के बाहर अनुमोदित दरों पर सशुल्क सेवा उपलब्ध है।

 

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…