मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कु. मुस्कान को तिरंगा फहराने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के अशोक नगर जिले की बेटी मुस्कान रघुवंशी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर भारत का तिरंगा फहराने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कु. मुस्कान ने माउंट एलब्रुस की (5,642 मीटर) पर -30 डिग्री तापमान के बीच तिरंगा फहरा कर मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत का मस्तक शान से ऊंचा कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कु. मुस्कान बेटी भविष्य में भी सफलता के नित-नए कीर्तिमान रचें और देश का गौरव बढ़ाती रहें।

 

  • Related Posts

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…

    देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर

    पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान दोनों आरोपियों को पैर में लगी गोली, प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर मध्यप्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब की तस्करी…