इंदौर लव जिहाद केस: कांग्रेस पार्षद की बेटी को जमानत, पिता अब भी फरार

इंदौर

इंदौर में लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश रचने के मामले में आरोपी बनाई गई फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की बेटी आयशा को कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। स्पेशल कोर्ट में उसकी ओर से पेश जमानत आवेदन पर सुनवाई के बाद यह राहत दी गई।

दिल्ली से हुई थी गिरफ्तारी
बीते दिनों इंदौर पुलिस फरार अनवर की तलाश में दिल्ली पहुंची थी। वहां अनवर तो पुलिस के हाथ नहीं लगा, लेकिन उसकी बेटी आयशा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया था।

अनवर पर 30 हजार का इनाम
फरार अनवर कादरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। उस पर लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश रचने के गंभीर आरोप हैं।

18 आपराधिक मामले दर्ज
अनवर कादरी पर अब तक कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही नगर निगम पार्षद पद से उसकी अयोग्यता घोषित करने की तैयारी भी प्रशासन द्वारा की जा रही है। 

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

    भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…