कलेक्टर्स व्यवस्थित ढंग से करायें खाद का वितरण : कृषि मंत्री कंषाना

प्रदेश में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष खाद की अधिक उपलब्धता

भोपाल 
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टर्स को अपने जिले में खाद का वितरण व्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक खाद उपलब्ध होगी। प्रदेश में गत वर्ष 01 अप्रैल से 9 सितम्बर 2024 तक 15.83 लाख मीट्रिक टन यूरिया का विक्रय हुआ था जिसके विरुद्ध इस वर्ष 9 सितंबर 2025 तक 18.34 लाख मीट्रिक टन की कुल उपलब्धता थी, जिसमें से 16.19 लाख मीट्रिक टन का विक्रय किया जा चुका है। प्रदेश में 2.15 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है।

प्रदेश में गत वर्ष 01 अप्रैल से 9 सितम्बर 2024 तक 9.39 लाख मीट्रिक टन डी.ए.पी + एन.पी.के. का विक्रय हुआ था जिसके विरुद्ध इस वर्ष 9 सितंबर तक 13.96 लाख मीट्रिक टन की कुल उपलब्धता थी, जिसमें से 9.71 लाख मीट्रिक टन का विक्रय किया जा चुका है एवं 4.25 लाख मीट्रिक टन डी.ए.पी. + एन.पी.के. प्रदेश में उपलब्ध है। प्रदेश के लिए प्रतिदिन लगभग 7 से 8 रैक विभिन्न जिलों के लिए आ रही हैं।

 

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…