मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद हुए वन कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि

प्राण न्यौछावर करने वाले तीन वनकर्मियों के परिवारों को मिलेगी एक एक लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता
वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों के त्याग और समर्पण पर सभी को गर्व

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद वन कर्मचारियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2025 में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सुरक्षा श्रमिक स्व. नागेंद्र सिंह एवं वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, सागर के वनपाल स्व. फूलसिंह रजक और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के स्थायी कर्मचारी स्व. हरिराम धुर्वे कर्त्तव्य का निर्वहन करते हुए शहीद हुए। इन वनकर्मियों का त्याग और समर्पण सदैव प्रेरक रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य शासन द्वारा शहीद वनकर्मियों के परिवारों को सहायता राशि के अतिरिक्त टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा  1-1 लाख रुपए की  अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार शहीद वनकर्मियों के परिजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    राजगढ़ के माचलपुर में भीषण सड़क हादसा: 24 वर्षीय कृष्णपाल की मौत, साथी गंभीर घायल

    By: Ravindra Singh राजगढ़ जिले के माचलपुर क्षेत्र में गोघटपुर स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय कृष्णपाल सिंह चौहान की जान चली गई। हनुमान मंदिर और…

    मुरैना में करवा चौथ पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 3 मजदूरों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल

    By: Ravindra Singh मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना में करवा चौथ के दिन एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र…