“लैंगिक समानता से ही बनेगा बेहतर समाज” : कुमुद सिंह

भोपाल। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागरोदा में शुक्रवार को बड़े उत्साह के साथ उमंग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरोकार संस्था की संस्थापक और सचिव कुमुद सिंह ने छात्र-छात्राओं को जेंडर संवेदनशीलता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि समाज तभी बेहतर बन सकता है जब लड़के और लड़कियों दोनों की समान भागीदारी सुनिश्चित हो।

उन्होंने बच्चों को रोचक गतिविधियों के माध्यम से लैंगिक समानता का महत्व समझाया और प्रेरित किया कि वे भविष्य में एक ऐसे समाज का निर्माण करें जिसमें समता और समानता दोनों हों।

स्वास्थ्य परामर्श और रंगारंग प्रस्तुतियाँ

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुश्री योग्यता ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श दिया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रोशन सिंह, राजू नायक, प्रियांशु कुमार, अनुज जाटव, इसराना, नैना मिरओठा, नेहा खान, शिवानी गुर्जर, आस्था परते और मधु वंशकार सहित अन्य विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर उमंग दिवस को यादगार बना दिया।

बच्चों ने रखे विचार

कार्यक्रम में उमंग कॉर्नर और ड्रीम कैचर के माध्यम से बच्चों ने अपने विचार और सपनों को साझा किया। इस दौरान उमंग हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर श्रीमती सलमा खान और सत्येंद्र पटेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आभार और समापन

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप प्राचार्य हृदयेश दुबे ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

    भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…