एमपी में निगम-मंडल और एल्डरमैन की नियुक्तियां जल्द होंगी, बीजेपी अध्यक्ष ने दी लिस्ट तैयार होने की जानकारी

भोपाल.

मध्यप्रदेश में बीजेपी की विभिन्न राजनीति पदों पर जिम्मेदारियां जल्द सौंपी जाएगी। मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जल्द सत्ता के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव और पार्टी नेतृत्व ने मिलकर फैसला लिया है। जिससे प्रदेश के निगम-मंडलों और नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है।

नाम और पद तय कर सूची तैयार कर ली

मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नियुक्तियों को लेकर सरकार और संगठन के बीच गहन मंथन हो चुका है। पार्टी को जिस कार्यकर्ता को जहां जिम्मेदारी देना है, वह तय कर लिया गया है। नामों की सूची लगभग तैयार है। जल्द अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

क्षेत्रीय समीकरण, जातिगत संतुलन पर फोकस

लंबे समय से खाली पड़े निगम-मंडलों और एल्डरमैन के पदों पर नियुक्ति के संकेत से जमीनी कार्यकर्ताओं में उत्साह जगा दिया है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों में क्षेत्रीय समीकरणों, जातिगत संतुलन और आगामी चुनावों की राणनीति का विशेष ध्यान रखा गया है।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…