78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अलग-अलग धाराओं में सुनाई गई सजाओं में 8 बार शेष प्राकृतिक जीवन तक कारावास और 2 बार आजीवन कारावास शामिल हैं। अदालत ने आरोपी पर 77 लाख 64 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। उसकी सहयोगी राबिया बी को 20 साल की सजा सुनाई गई है। शासन की ओर से लोक अभियोजक पीएन सिंह राजपूत ने पैरवी की।

नौकरी का झांसा देकर बच्चियों को बुलाता था

अभियोजन के मुताबिक, प्यारे मियां वर्ष 2014 से बच्चियों को निशाना बना रहा था। वह घर में 10 हजार रुपए महीने की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें बुलाता था। राबिया बी बच्चियों को उसके पास लेकर जाती थी। आरोप है कि इसके बाद अलग-अलग समय और स्थानों पर उनके साथ यौन अपराध किए गए। मामले का खुलासा 11 जुलाई 2020 की रात हुआ। काउंसलिंग में उन्होंने बताया कि शाहपुरा के विष्णु हाईटेक सिटी स्थित फ्लैट में एक बच्ची का जन्मदिन मनाने के बहाने उन्हें बुलाया गया था। आरोप के मुताबिक, वहां शराब पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया।

अधिवक्ता पीएन सिंह राजपूत के अनुसार, 10 और 11 जुलाई 2020 की घटना के बाद मामले की जांच की गई। अदालत ने अलग-अलग धाराओं में अपराध साबित होने पर आरोपी को 10 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।कोर्ट ने कहा..बच्चियों की सुरक्षा करने की उम्र में भय का कारण बना..

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…

    Leave a Reply