मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा
यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में अब तक 46 लोगों की मौत होने की खबर है।
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
हादसे की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना में हताहत हुए लोगों की अंतिम संख्या की पुष्टि होना अभी बाकी है। हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।






