किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, एलिवेटेड रोड से बदलेगी उज्जैन की तस्वीर

चिमनगंज अनाज मंडी में किसानों को किया संबोधित, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का भी किया जिक्र

उज्जैन की चिमनगंज अनाज मंडी में किसान सम्मान निधि योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है।

विकास कार्यों और सिंहस्थ की तैयारियों पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने उज्जैन में जारी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर में सड़क निर्माण के साथ अब एलिवेटेड रोड का भी निर्माण किया जा रहा है। इससे शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

किसानों की आवाजाही होगी आसान

मुख्यमंत्री ने किसानों की सुविधा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मंडी तक किसानों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए भी एलिवेटेड रोड की दिशा में काम करने की बात कही गई है। इन विकास कार्यों से शहर की यातायात व्यवस्था के साथ किसानों को मंडी पहुंचने में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    ग्वालियर स्कूल हादसा: दो अधिकारी निलंबित, प्रोजेक्ट इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस; निर्माण की निगरानी में मिली खामियां

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन सांदीपनि पद्मा कन्या विद्यालय की छत गिरने की घटना के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। पुलिस आवास एवं अधोसंरचना…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    Leave a Reply