कर्तव्य निभाते हुए एसएचओ दिलीप पुरी का निधन, पत्नी को एसआई पद पर मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति; परिवार को 1 करोड़ की सहायता

देवास जिले के खातेगांव में कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी (एसएचओ) दिलीप पुरी के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

जांच के लिए विशेष डीजी उपेंद्र जैन रवाना

मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर भेजा है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पत्नी को एसआई पद पर अनुकंपा नियुक्ति, परिवार को एक करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने दिवंगत थाना प्रभारी दिलीप पुरी की पत्नी को उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शोकाकुल परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

  • Related Posts

    उमरिया में कोयले से लदा ट्रक नदी में गिरा, चालक को सुरक्षित निकाला; खलासी फंसा

    देर रात करीब 12 बजे हुआ हादसा, क्रेन और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी उमरिया। उमरिया में उचेहरा और घोरचत्र नदी के बीच देर रात करीब 12 बजे…

    इंदौर में RSS की अखिल भारतीय बैठक शुरू: मोहन भागवत की मौजूदगी में शताब्दी वर्ष पर मंथन

    By: Ravindra Singh इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की वार्षिक बैठक सोमवार को इंदौर के डेली कॉलेज परिसर स्थित संत श्री रविदास महाराज…

    Leave a Reply