मुरैना में कांग्रेस का संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर संपन्न, जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

By: Ravindra Singh

मुरैना। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मुरैना और श्योपुर जिला कांग्रेस का दो दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर रविवार को शहनाई रिसोर्ट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी शामिल हुए। शिविर के दौरान ब्लॉक, मंडल और नगर अध्यक्षों समेत पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, जमीनी स्तर पर सक्रियता और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।

हरीश चौधरी बोले- जनता का विश्वास जीतना जरूरी

शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। इसके लिए लोगों का भरोसा हासिल करना जरूरी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आम लोगों तक पार्टी की विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को पहुंचाएं। जनता को यह विश्वास दिलाना होगा कि कांग्रेस पहले भी उनके साथ थी और आगे भी उनके हितों के लिए काम करती रहेगी।

जीतू पटवारी ने समझाई संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पदाधिकारियों को संगठन में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मकसद पार्टी को बूथ और जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की राय और सुझावों को महत्व दिया जाना चाहिए।

पटवारी ने आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए पदाधिकारियों को जरूरी सुझाव दिए। वहीं, संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने संगठन की कार्यप्रणाली समझाते हुए सभी को जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठनात्मक गतिविधियों में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को उनके पद से हटाया भी जा सकता है।

मतदाता सूची और संगठनात्मक कार्यों का दिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण प्रभारी ललित सेन और मतदाता सूची के सह-प्रभारी प्रमिल मित्र ने भी पदाधिकारियों को जरूरी जानकारी दी। इसमें संगठन को मजबूत बनाने के साथ मतदाता सूची से जुड़े कार्यों और नई तकनीकों के इस्तेमाल पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुराज तोमर के स्वागत भाषण से हुई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र जाटव ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। शिविर पूरा होने पर प्रशिक्षकों और प्रशिक्षण लेने वाले पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए गए। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रशिक्षकों का सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र शर्मा, रामकिंकर गुर्जर, विधायक दिनेश गुर्जर, विधायक पंकज उपाध्याय, विधायक देवेंद्र सखवार, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतपाल सिंह सिकरवार, शैलेंद्र गुर्जर, श्योपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल फौजी सहित मुरैना और श्योपुर के कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

दतिया में तेज रफ्तार कार पलटने से मचा हड़कंप, आर्मी जवान बाल-बाल बचा

By: Ravindra Singh दतिया के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक सड़क हादसा हो गया। अब्बास ढाबा के सामने तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित…

MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन कटौती की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी ऐप के बहिष्कार की चेतावनी

By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। अब स्कूल शिक्षा विभाग ई-अटेंडेंस…

Leave a Reply