दुकान से सोने की चूडिय़ां चोरी करने वाली कानपुर से गिरफ्तार

उज्जैन,6 जुलाई की रात 8 बजे फ्रीगंज स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर सोने की चूडिय़ां खरीदने पहुंची दो महिलाओं ने दुकान से बॉक्स सहित दो सोने की चूडिय़ां चोरी कर ली थी। पुलिस ने कानपुर की दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। यह था मामला सिद्धार्थ पिता राजेश सोनी निवासी शंकु मार्ग फ्रीगंज की यहीं पर श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 6 जुलाई की रात 0 बजे दो महिलाएं उनकी दुकान पर सोने की चूडिय़ां खरीदने पहुंचीं। सिद्धार्थ सोनी ने उन्हें चूडिय़ां दिखाई इसी बीच नजर बचाकर महिलाओं ने दो नग सोने की चूडिय़ां चोरी कर लीं और पसंद नहीं आने का कहकर चली गईं। जब सिद्धार्थ सोनी शोकेस में बॉक्स रख रहे थे तब उन्हें पता चला कि एक बॉक्स नहीं है जिसमें दो सोने की चूडिय़ां रखी थीं। उन्होंने 7 जुलाई को माधव नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट लिखाई साथ ही महिलाओं द्वारा चोरी करने के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराये थे। इसी आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने दुकान से रेलवे स्टेशन के कैमरे खंगाले
माधवनगर थाना पुलिस की टीम ने ज्वेलर्स की दुकान से लेकर रेलवे स्टेशन तक के फुटेज खंगाले जिसमें महिलाएं ऑटो से जाती नजर आ रही थीं। इसके बाद दोनों महिलाएं रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन में बैठकर कानुपर रवाना हुईं। इसकी पुष्टि होने के बाद माधवनगर पुलिस की टीम कानपुर पहुंची और वहां से सोनम यादव व समता यादव को पकड़कर उज्जैन लाई। टीआई मनीष लोधा ने बताया कि महिलाओं की शिनाख्ती, माल बरामद होने के बाद मामले का खुलासा किया जायेगा।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…