मेडिकल कालेज के छात्र भिडे़

दवा छिड़काव को लेकर हुई घटना

जबलपुर। जबलपुर में नगर निगम मलेरिया उन्मूलन टीम के साथ मेडिकल कालेज में अध्यनरत छात्रों ने जमकर मारपीट की। घटना मेडिकल छात्रावास कैम्पस की है जहाँ दवा का छिड़काव कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई हैं। वारदात में 5 कर्मचारियों को गम्भीर चोट आई है। जिनका ईलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। मारपीट की घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने गढ़ा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हाल ही में मलेरिया विभाग के साथ बैठक की गई थी। जिसमें बताया गया था कि मेडिकल कैंपस में डेंगू- मलेरिया के लारवा मिल रहे हैं और अगर यहां पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में मलेरिया के केस बढ़ सकते हैं। नगर निगम की टीम कल शाम से मेडिकल क्षेत्र में दवा का छिड़काव लगातार कर रही है। आज भी नगर निगम कि मलेरिया उन्मूलन की टीम मेडिकल कैंपस में दवा का छिड़काव कर रही थी, उसी दौरान छात्रावास में रह रहे छात्रों ने गाली गलौज करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी।
नगर निगम मलेरिया उन्मूलन टीम के सदस्य कुणाल ठाकुर ने बताया कि आज जब मेडिकल छात्रावास में दवा का छिड़काव कर रहे थे उसी दौरान 15 से 20 लड़के छात्रावास से बाहर निकले और दवा का छिड़काव कर रहे कुणाल ठाकुर, राकेश कुमार, सौरभ, संदीप और रोहित केवट के साथ मनमानी जगह पर दवा छिड़काव को लेकर जमकर मारपीट की। वारदात में नगर निगम के कर्मचारियों के हाथ, पैर और पीठ में गंभीर चोट आई है। जिन्हें की इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।
सूचना मिलते ही मौके पर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के साथ पुलिस की टीम पहुंची। नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मारपीट करने वाले मेडिकल छात्रों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज नहीं की जाती है तब तक काम नहीं किया जाएगा। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारी नाराज कर्मचारियों को मनाने में जुटे हुए हैं।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…