प्रदेश में फहराया भाजपा का परचम

निकाय चुनाव में मिली बंपर जीत – शर्मा

भोपाल। जनपद और जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना के साथ ही भाजपा-कांग्रेस अधिक से अधिक पंचायतों पर कब्जे का दावा कर रही हैं। पिछले चुनाव में अधिकतर पंचायतों पर भाजपा को सफलता मिली थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का मानना है कि इस बार भी जिला और जनपद पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को स्पष्ट बहुमत मिला है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि
ग्रामीण निकाय चुनाव में सभी चित्र स्पष्ट हो गए है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं के कारण विजय प्रचंड बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि 52 ज़िला पंचायत में से 44 ज़िलों में एतिहासिक बहुमत बीजेपी को हैंसाथ ही बीजेपी को सभी जगह से राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस को डर है कि कहीं उनके लोग अंतरात्मा की आवाज़ सुन कर चले ना जाए। इसलिए कमलनाथ और दिग्विजय घबराए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ के डर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस प्रदेश कमलनाथ ने काउंटिंग के लिए नेता तय किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कैसे करेंगे ,क्या इनका बैठना निर्णय बदल देगा। नेता कैसे अनुमति दे रहे है ,की सुरेश पचौरी वहाँ जाकर बैठेंगे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत-शर्मा

ग्रामीण निकाय चुनाव में सभी चित्र स्पष्ट हुए

बीजेपी के कार्यकर्ताओं के कारण विजय प्रचंड बहुमत मिला

52 ज़िला पंचायत में से 44 में एतिहासिक बहुमत-वीडी शर्मा

कांगेस को सता रहा हार का डर

काउंटिंग में कांग्रेस लगा रही नेताओं की ड्यूटी

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…