महिदपुर। महिदपुर विधायक ने कांग्रेस को जोरदार झटका दिया है।अपने ही गढ़ में भाजपा का विरोध झेल रहे विधायक,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष को भाजपा में खीच लाए है।जिसके बाद महिला कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। महिदपुर के वार्ड क्रमांक 17 से जनपद का चुनाव जीती रीता बडगुजर्र ,भाजपा में शामिल हो गई है।उन्होंने दूरभाष पर यह स्वीकार किया।विधायक बहादुर सिंह चौहान ने कांग्रेस को यह जोरदार झटका दिया है। विदित रहे कि पिछले दिनों स्वाति सिंह को हटाकर,रीता बडगुजर्र को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। कांग्रेस नेत्री नूरी खान और विधायक महेश परमार की सहमति के बाद।उनका अचानक भाजपा में शामिल होना,सवाल खड़े कर रहा है।
इसलिए शामिल
इधर भाजपा में शामिल हुई रीता जी ने दूरभाष पर बताया कि चुनाव के दौरान,उनकी किसी कांग्रेसी नेता ने मदद नही करी।उल्टे चुनाव के दौरान मुझे हरवाने की कोशिश करी।वह अपने दम और व्यवहार से चुनाव जीती।जिसके बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। इधर कांग्रेस में चर्चा है कि जनपद अध्यक्ष बनाए जाने लालच देने पर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है।
इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…





