प्रदेश में बारिश का दौर जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में 4 वेदर सिस्टम एक्टिव है और बंगाल की खाड़ी व अरब सागर लगातार नमी मिलने के कारण प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है… ग्वालियर में 26 से 27 जुलाई के बीच मध्यम वर्षा के आसार रहेंगे…इंदौर और आसपास इलाकों में तेज और झमाझम बरसात अगस्त में होगी… मौसम विभाग ने 2 संभागों और 6 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है… वही सभी संभागों बिजली गिरने और चमकने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है… मौसम विभाग के अनुसार 2 संभागों समेत 6 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है… इसमें शहडोल और चंबल संभाग के साथ बैतूल, विदिशा, सीहोर, मंडला, बालाघाट, सिवनी जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है…वही रीवा, सागर, शहडोल, उज्जैन, इंदौर जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभाग में बिजली गिरने और चमकने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.. हालांकि प्रदेश सरकार ने मानसून की लगातार बारिश होने से नदियों के साथ बाँध और जलाशयों के जल-स्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जिसकी राज्य स्तर पर स्थित बाढ़ आपदा नियंत्रण केन्द्र द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है…राज्य शासन द्वारा किसी भी प्राकृतिक आपदा और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं.. निचले क्षेत्रों में रहने वाली नागरिकों को समय पर सूचना दी जा रही है और आवश्यक ऐहतियाती उपाय किये जा रहे हैं… जलाशयों के गेट खोल कर जल आवक को नियंत्रित किया जा रहा है…

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…