देवास जिले में “हर घर तिरंगा अभियान” अंतर्गत निकली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा में 13 से 15 अगस्त तक नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का दिया संदेश
———-
तिरंगा यात्रा सयाजी द्वार से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेेडियम पहुँची
———–
देवास /जिले में आजादी का अमृत महोत्सव अन्तर्ग 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिले के नागरिकों को जागरूक करने के लिए देवास में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा सयाजी द्वार से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होकर भोपाल चौराहा स्थित श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेेडियम पर रैली का समापन हुआ।तिरंगा यात्रा में महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, श्री राजेश यादव, श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री हूकमचंद सांखला, श्री राय सिह सेंधव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राऐ, सामाजिक संस्थाएं, पत्रकारगण, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, एन.सी.सी. एवं शहर के गणमान्य नागरिक शामिल थे।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से आग्रह किया गया कि ‘’आजादी का अमृत महोत्‍सव’’ अंतर्गत जिले में 13 से 15 अगस्‍त तक ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ ’ में जिले के सभी नागरिक शामिल हो। ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत 13 से 15 अगस्त तक जिले के सभी नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।
तिरंगा यात्रा के माध्‍यम से ध्वज संहिता का पालन करते हुए सभी को अपने घर, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों आदि पर स्वेच्छा से तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया । अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता लाकर देशभक्ति की भावना जागृत करना और अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को स्वयं क्रय कर फहराने के लिए प्रेरित करना है। प्रत्येक नागरिक को झण्डा संहिता का अनुपालन करना होगा।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…