भोपाल के डैम-नदी किनारों पर अलर्ट

सीजन में दूसरी बार कोलार के 8 में से 2 गेट खुले; कलियासोत के 10, भदभदा के 7 गेट से छोड़ा पानी

भोपाल। राजधानी की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया में तेज बारिश होने से जलस्तर बढ़ गया है। इससे सोमवार दोपहर 2 बजे तक भदभदा के 7 और कलियासोत डैम के 10 गेट खोल दिए गए। उधर, कोलार डैम के सीजन में दूसरी बार आठ में से दो गेट दोपहर 12 बजे खोल दिए गए। डैम में पानी का लेवल लगातार बढ़ रहा है। इससे शाम तक सारे गेट खोले जा सकते हैं।

भोपाल में रविवार शाम से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। इस कारण सड़कें तालाब बन गई है तो कई इलाकों में जलभराव हो गया है। दूसरी ओर, नदी और डैम भी उफान पर आ गए हैं। इस कारण डैम-नदी किनारे अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को पानी में नहीं जाने की समझाईश दी जा रही है। कलियासोत के 13 में से 10 गेट खुलने के बाद दामखेड़ा समेत कई निचले इलाकों में लोगों को अलर्ट किया गया है। यहां नगर निगम की टीम नजर रख रही है। दो साल पहले दामखेड़ा ने बारिश ने तबाही मचाई थी। कई घरों में पानी भर गया था और लोग बेघर हो गए थे।

भोपाल के भदभदा डैम के दोपहर 2 बजे तक 7 गेट खुल चुके हैं। बड़ा तालाब का जलस्तर बढ़ने के बाद गेट खोले गए।
भोपाल के भदभदा डैम के दोपहर 2 बजे तक 7 गेट खुल चुके हैं। बड़ा तालाब का जलस्तर बढ़ने के बाद गेट खोले गए।

कोलार डैम के फिर खोले गेट
सीहोर जिले में अच्छी बारिश से कोलार डैम में पानी का फिर लेवल बढ़ गया है। सोमवार दोपहर 12 बजे 8 में से 2 गेट खोल दिए गए हैं। अभी भी डैम के कैचमेंट एरिया में तेज बारिश का दौर जारी है। कोलार डैम से राजधानी के करीब 50% हिस्से में जलापूर्ति की जाती है। इसका फुल टैंक लेवल 1516.40 फीट है। तेज बारिश के चलते डैम लबालब भर गया है। डैम प्रभारी हर्षा जैनवाल ने बताया, गेट खोलने के बाद डैम किनारे के इलाकों में नजर रखी जा रही है। इसके लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं। कैचमेंट एरिया में बारिश जारी है।

भोपाल के कलियासोत डैम के भी 13 में से 10 गेट खुल चुके हैं। डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
भोपाल के कलियासोत डैम के भी 13 में से 10 गेट खुल चुके हैं। डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

भदभदा के सात गेट से छोड़ा जा रहा पानी
बड़ा तालाब के वाटर लेवल में बढ़ोतरी के बाद भदभदा डैम के 7 गेट खोल दिए गए। गेट खोलने से पहले लोगों को अलर्ट किया गया। केरवा डैम के 8 में से एक भी गेट नहीं खुला है। रविवार को दो गेट खुले थे।

कोलार, बड़ा तालाब और केरवा से पानी होता है सप्लाई
राजधानी में कोलार-केरवा डैम और बड़ा तालाब से पानी की सप्लाई की जाती है। इस सीजन में तीनों ही लबालब भर गए हैं। ऐसे में आने वाले साल भी पानी को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…