तहसीलदार सिवान नदी में बहे

पटवारी भी लापता

शाजापुर। मंगलवार शाम को ज़िले की मोमन बड़ोदिया तहसील में पदस्थ तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर सीहोर के समीप चार पहिया वाहन से सिवान नदी की पुलिया पार करते समय तेज़ बहाव में बह गए।तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर और नसरुल्लागंज तहसील में पदस्थ पटवारी महेंद्र रजक सीहोर में अपने मित्र के फार्म हाउस पर पार्टी कर वापस शाजापुर आ रहे थे। रास्ते में सीहोर के समिप शिवान नदी पर बने कर्बला पुल पर पानी होने के बावजूद उन्होंने चोपहिया वाहन से पुल पार करने की कोशिश की। इस दौरान पानी के तेज बहाव में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सिवान नदी में बह गए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और होमगार्ड के जवान सर्चिंग कर रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन भी सीहोर कलेक्टर से संपर्क साधे हुए हैं। लापता तहसीलदार और पटवारी की तलाश की जा रही हैं।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…