विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी भाजपा

भोपाल – निकाय चुनावों के परिणामो की समीक्षा और 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के नेतृत्व में आयोजित की गई बैठक खत्म हो गई हैं….बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्र

देश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित सभी विधायक,सांसद और जिला प्रभारी शामिल हुए…. जिन्होंने नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामो की समीक्षा कर बूथ विस्तारक योजना और त्रिदेव प्रशिक्षण अभियान को लेकर मंथन किया…..बैठक के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि सभी विधायक, सांसद जिला प्रभारियों की बड़ी बैठक हुई हैं….बैठक में तीन महीने से जो चुनाव में जुटे थे उसकी समीक्षा की गई है…..उन्होंने कहा कि चुनावों में 85 प्रतिशत सफलता बीजेपी को मिली है…कुछ नगर निगम में हम कमजोर थे वह समीक्षा करेंगे….उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से और नीचे तक जाएंगे…वीडी शर्मा ने बताया कि 24 से 26 तक पचमढ़ी में मंथन होगा….2 दिनों तक कार्यसमिति के सदस्यों को प्रशिक्षण देने के बाद 26 अगस्त को कार्यसमिति की बैठक पचमढ़ी में आयोजित की जाएगी…उन्होंने कहा कि आगमी समय मे त्रिदेव अभियान की तैयारी कर रहे हैं जिसके माध्यम जो चुनाव जीते हैं उन प्रत्यशियो को और मजबूत बनाएंगे

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…