जी-20 समूह की बैठकों की व्यवस्थाएँ बेहतर हों : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर, भोपाल और खजुराहो में होने वाली जी-20 समूह की बैठकों के लिए प्रदेश में बेहतर तैयारी हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में जी-20 समूह की बैठकों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की छवि को अच्छे ढंग से प्रदर्शित करें। जहाँ बैठक हों वहाँ साफ-सफाई और शहर की साज-सज्जा की जाए। बैठक में शामिल होने वाले अतिथियों के दिल-दिमाग में प्रदेश की बेहतर छवि बने, इसके प्रयास हों। प्रदेश की विशेषताओं को भी अतिथियों के समक्ष रखा जाए, जिससे विदेश से बैठक में हिस्सा लेने वाले लोग मध्यप्रदेश की यादें लेकर जाएँ। जन-प्रतिनिधियों एवं जनता का भी सहयोग लिया जाए।

मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री सजंय शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…