मध्यप्रदेश की उपलब्धियों को प्रवासी भारतीयों तक पहुँचायें: मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस की सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली जाएँ। सम्मेलन का आयोजन बेहतर ढंग से हो। मध्यप्रदेश की उपलब्धियों की ब्रांडिंग का यह अच्छा मौका है। इंदौर को पूरी तरह सजा कर रखा जाए। इंदौर स्वच्छता में नम्बर -1 है। इसकी छवि अतिथियों के समक्ष रखें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में प्रवासी भारतीय दिवस के सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। भारत सरकार के सचिव, अपर सचिव, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2003 में पहला प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया था। अब तक 16 प्रवासी भारतीय दिवस हो चुके हैं। इंदौर में यह 17 वाँ भारतीय दिवस सम्मेलन 8 से 10 जनवरी 2023 तक होना प्रस्तावित है। राष्ट्रपति द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मान समापन समारोह में दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग द्वारा इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय अधिकाधिक संख्या में आएँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन का भव्य आयोजन हो। बैठक में आयोजन संबंधी एमओयू हस्ताक्षरित कर आदान-प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सम्मेलन को अदभुत और यादगार बनायें।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…