विस्तारवादी नीति: नए साल पर चीन का दुनिया में अपना दायरा बढ़ाने का संकल्प

नए साल के लिए राष्ट्र का लक्ष्य साझा करते हुए पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि दुनिया के सभी महत्वपूर्ण मसलों पर चीन की बीतें सुनी जाएगी। जिनपिंग ने देश के भविष्य का रोडपैप बताते हुए नए साल की पूर्व संध्या पर रविवार को कहा कि चीन मजबूती के साथ ओबीओआर यानि वन बेल्ट एंड वन रोड प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएंगे।

पांच साल के अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार नए साल को संबोधित करते हुए चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि एक बड़े और जिम्मेदार देश के तौर पर चीन की भी राय काफी महत्वपूर्ण होनी चाहिए।

जिनपिंग ने यह भी कहा कि चीन जलवायु परिवर्तन के मुद्दों का हल करने के संकल्पों के प्रति कटिबद्ध है, वह बीआरआई को पूरी सक्रियता से आगे बढ़ाएगा और हमेशा विश्वशांति, वैश्विक विकास और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में अहम भूमिका निभाएगा।

शी ने कहा कि चीन के लोग अन्य देशों के लोगों के साथ मिलकर मानवता के लिए अधिक समृद्ध, शांतिपूर्ण भविष्य बनाने के लिए तैयार हैं। चीनी राष्ट्रपति ने घरेलू मोर्चे पर माना कि उनकी सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में पिछड़ गई है। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के अनुसार शी ने कहा कि तरक्की तो हुई लेकिन जनचिंता के मुद्दे बने हुए हैं।

यही नहीं चीन के राष्ट्रपति ने क्लाइमेट चेंज की समस्या पर भी प्रतिबद्धता के साथ काम करने पर सहमति जताई। चिनफिंग ने कहा कि चीन हमेशा दुनिया में शांति स्थापित करने, विकास और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा में अपना योगदान देता रहेगा।

  • Related Posts

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…