नए साल के पहले दिन बाजार लुढ़का, सैंसेक्स 248 और निफ्टी 93 अंक गिरे

नई दिल्ली: साल 2018 की शुरुआत घरेलू बाजारों ने सुस्ती के साथ की है। सैंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सैंसेक्स 248.04 अंक यानि 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 33,808.791 के स्तर पर और निफ्टी 92.80 अंक यानि 0.88 फीसदी गिरकर 10,437.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी तक मजबूत हुआ है।

बैंक निफ्टी सपाट
आईटी, एफएमसीजी और पावर शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी सपाट होकर 25,532 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी, ऑटो, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है।

टॉप गेनर्स
बीपीसीएल, भारती एयरटेल, आईटीसी, गेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भेल

टॉप लूजर्स
आइडिया सेल्युलर, भारती इन्फ्राटेल, टाटा पावर, विप्रो, बजाज ऑटो, टीसीएस, बजाज ऑटो

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…