Bigg Boss 11: पिंजरे में बंद होंगे हिना, शिल्पा, विकास और लव, Live Voting से होगा किस्मत का फैसला

नई दिल्ली: बिग बॉस सीजन 11 का सेमीफाइनल वीक चल रहा है. सिर्फ घरवालों के लिए हुए नॉमिनेशन पर कोई भी वोटिंग नहीं की जा रही है. वजह यह थी कि इस हफ्ते ऑडियंस जज बनकर लाइव वोटिंग करेंगे और चारों कंटेस्टेंट एक मॉल में जाकर वोटिंग के लिए सभी से अपील करेंगे. फिलहाल अभी घर में कुल 6 सदस्यों में से एक सदस्य टास्क जीतकर फिनाले में एंट्री करेगा और वहीं नॉमिनेटड सदस्य ऑडियंस से लाइव वोटिंग की अपील करने के बाद ‘वीकेंड का वार’ में फैसला सलमान द्वारा सुनाया जाएगा.

बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब जनता लाइव वोट करेगी और सबसे कम वोट पाने वाले कंटेस्टेंट को बाहर निकालेगी. यह वोटिंग ऑर्बिट मॉल में होगा.

सेमीफाइनल वीक के पहले दिन शॉकिंग नॉमिनेशन में हिना खान, शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता और लव त्यागी डेंजर जोन में खुद को डाल लिया. बिग बॉस की ऑडियंस को बढ़ाने के लिए लाइव वोटिंग का कान्सेप्ट शुरू किया गया है. पिछले हफ्तों में भी लाइव वोटिंग के जरिए घरवालों से कुछ टास्क करवाए जा चुके हैं. मॉल में सभी नॉमिनेटेड सदस्य एक जेल में बंद खुद

इस साल ऑडियंस लाइव जाकर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सुरक्षित करने का मौका पहली बार आयोजित किया जा रहा है. सभी चार नॉमिनेटेड सदस्य खुद को सुरक्षित करने के लिए ऑडियंस से लाइव अपील करेंगे कि उन्हें बिग बॉस के फिनाले में क्यों जाना चाहिए?

कलर्स चैनल का एप वूट, मैसेज और ऑनलाइन वोटिंग के जरिए यह निर्णय लिया जाएगा कि सभी चार सदस्यों में से किसे घरवाले को सबसे ज्यादा वोट मिले और किसे सबसे कम. इस हफ्ते आने वाले सलमान खान का वीकेंड का वार काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है. देखना होगा कि हिना, लव, शिल्पा और विकास में ऑडियंस किसे सुरक्षित करेगी.

  • Related Posts

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…