रिजल्ट आते ही मचा बवाल, विधायक का बेटा बन गया चपरासी!

अब तक आपने किसी नेता के बेटे को बॉलीवुड या फिर क्रिकेट की दुनिया में कदम रखते हुए देखा होगा. लेकिन राजस्थान में विधायक के बेटे का चयन एक ऐसी नौकरी के लिए हुआ है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, राजस्थान विधानसभा सचिवालय के लिए चतुर्थ श्रेणी के 18 चपरासियों की भर्ती निकली थी. जब चपरासी की भर्ती का रिजल्ट आया तो बवाल मच गया. लिस्ट में 12 नंबर पर रामकृष्ण मीणा का नाम था जो कि जामवा रामगढ़ से भाजपा विधायक जगदीश नारायण मीणा के बेटे हैं. विधायक के बेटे का नाम लिस्ट में देखकर लोग हैरान रह गए.

बता दें कि इस भर्ती के लिए 12,453 आवेदन आए थे, जिसमें 129 इंजीनियर, 23 वकील और 393 एम.ए. की पढ़ाई कर चुके लोग शामिल थे.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने इस चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता ने भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित किया है. उन्होंने चयन प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग भी की है.

वहीं, भाजपा विधायक जगदीश नारायण मीणा का कहना है कि चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ हुई है. इसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि अगर मैं अपने बेटे की मदद करता तो क्या उसे चपरासी के पद पर नियुक्त करवाता. मेरे बेटे ने सामान्य प्रक्रिया की तरह ही इस जॉब के लिए आवेदन किया था उसने इंटरव्यू दिया और अब उसका चयन हुआ है. रामकृष्ण ने बताया कि वह खेती करता था और पिता के बताए फील्ड वर्क का काम देखता था लेकिन पिता ने कहा विधानसभा में नौकरी कर ले तो मैंने अप्लाई कर दिया था और मेरा चयन हो गया.

  • Related Posts

    अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार? शादी की अनुमति देने पर भी विचार कर रही सरकार

    केंद्र सरकार अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने अग्निवीरों की सेवा अवधि और भविष्य को लेकर अहम जानकारी दी है।…

    रेप और पॉक्सो मामलों की सुनवाई के लिए बड़ी पहल, मोदी कैबिनेट ने 2031 तक बढ़ाई फास्ट ट्रैक कोर्ट योजना

    केंद्र सरकार ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में…