PHOTOS: बिग बॉस सीजन 11 की विनर बनीं शिल्पा शिंदे, कहा- फैन्स की वजह मिला खिताब

बिग बॉस सीजन 11 की ट्रॉफी शिल्पा शिंदे के नाम हो चुकी हैं। उन्होंने शो के फाइनल में हिना खान को मात दी और शो की विनर बनीं। कलर्स चैनल के इस फेमस रिएलिटी शो के ग्रांड फिनाले में सलमान खान ने शिल्पा को विनर घोषित किया। इस दौरान शिल्पा काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने अपनी जीत के लिए अपने फैन्स को शुक्रिया भी कहा। शिल्पा टीवी जगत में काफी फेमस हैं। बिग बॉस के घर में एंट्री लेने के साथ ही शिल्पा दर्शकों में और भी फेमस हो गईं। उनके अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

रविवार रात हुए ग्रांड फिनाले में सलमान ने शिल्पा को विनर घोषित करते हुए उन्हें सीजन 11 के विनर के रूप में शो की ट्रॉफी थमाई। सलमान ने विनर के रूप में शिल्पा को मिलने वाले 44 लाख रुपयों के चेक को उनकी मां के हाथों में सौंपा।

ग्रांड फिनाले में शिल्पा गोल्डन गाउन में थीं। जबकि शो की फर्स्ट रनर-अप रहीं हिना खान लाल रंग के गाउन में थीं। दोनों फिनाले के दौरान बेहद खूबसूरत नजर आईं।

शो के स्टेज पर शिल्पा अपनी मां के साथ भी दिखीं।
शो को अपने नाम करने के बाद वह अपने भाई आशुतोष के साथ नजर आईं।
शो की विनर बनने के बाद से ही शिल्पा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ शेयर की जा रही हैं।
शिल्पा के विनिंग ट्रॉफी लिए कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किए गए हैं।

जीतने के बाद शिल्पा ने अपनी जीत के लिए फैन्स का शुक्रिया किया है।
शिल्पा का कहना है कि दर्शक उन्हें सपोर्ट नहीं करते तो वह इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाती।शो में शिल्पा को मां कहने वाली अर्शी खान और आकाश डडलानी ने उनके जीतने के बाद साथ में फोटो क्लिक की हैं।

फिनाले में शिल्पा और विकास गुप्ता ने साथ में परफॉर्म किया था। फेमस गाने नागिन पर दोनों की परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ये दोनों शो की शुरुआत से ही एक दूसरे के साथ नोंकझोंक करते नजर आ रहे थे।

  • Related Posts

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…