पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के सिर पर लगी बॉल, मिले इस बीमारी के संकेत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सदस्य ऑलराउंडर शोएब मलिक के सिर में गंभीर चोट लगी है। मलिक में डिलेड कनक्युजन नाम की बीमारी के संकेत मिले हैं। दरअसल न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सीरीज के चौथे मैच के दौरान के दौरान गेंदबाज कॉलिन मुनरो का थ्रो सीधे शोएब मलिक के सिर में जाकर लग गया। गेंद लगते ही शोएब सिर पकड़कर जमीन पर गिर पड़े। साथी खिलाड़ी उनके पास पहुंचे और हालात देख मेडिकल टीम को बुलाया। शोएब को स्ट्रेचर पर मैदान के बाहर ले जाया गया जिसके थोड़ी देर बाद वह ठीक होकर वापस बल्लेबाजी के लिए लौटे। लेकिन बैटिंग के दौरान उन्हें फिर से तकलीफ होने लगी जिसके बाद एक बार फिर उन्हे मैदान से बाहर जाना पड़ा। अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शोएब मलिक के सिर में चोट लगने के बाद उनमें डिलेड कनक्युजन के संकेत मिले हैं। इस बीमारी के संकेत के बाद शोएब मलिक सीरीज़ से बाहर हो गए हैं।

इएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक पाकिस्तानी टीम के फिजियो वीबी सिंह ने कहा है कि शोएब टीम के डॉक्टर और मेरी निगरानी में हैं। डॉक्टरों को उनमें डिलेड कनक्युजन के संकेत मिले हैं जिसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी है। फिलहाल वह सीरीज में आगे नहीं खेलेंगे। पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही वह मैदान पर लौट सकेंगे।

आपको बता दें कि शोएब मलिक इस वक्त अच्छे फॉर्म में हैं। ऐसे में उनके सीरीज़ से बाहर होने से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिलहाल सीरीज़ का अगला मैच 19 जनवरी को खेला जाएगा।

  • Related Posts

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…