पाक PM ने आतंकी हाफिज सईद को कहा ‘साहब’

नई दिल्ली। पाकिस्तान का आतंकियों को लेकर उसकी सोच एक बार फिर सामने आई। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने एक पाक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को साहब कहकर संबोधित किया। अब्बासी ने कहा कि हाफिज सईद साहब के खिलाफ पाकिस्तान में कोई केस नहीं है। वहीं अब्बासी ने भारत के साथ युद्ध की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि दोनों दोशों को इससे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कभी भी एकतरफा कार्रवाई में शामिल नहीं रहा है। वह हमेशा बातचीत के लिए तैयार है लेकिन जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर समझौता संभव नहीं है।

पाकिस्तान रेडियो की एक रिपोर्ट के अनुसार खकान ने भारत के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के हालिया बयान पर कहा कि भारत के कई उद्देश्य हो सकते हैं लेकिन नियंत्रण रेखा पर स्थिति के बारे में समझना चाहिए। गौरतलब है कि जनरल रावत ने कहा था कि अगर सरकार कहे तो सेना पाकिस्तान के परमाणु झांसों को धता बताने और किसी भी अभियान के लिए सीमापार करने को तैयार है। बता दें कि हाफिज़ सईद पर अमेरिका के कड़े रुख के बावजूद भी पाकिस्तान ने उसे नजरबंदी से रिहा कर दिया था।

  • Related Posts

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…